सोमवार, 31 अगस्त 2020

हरियाणाः भर्ती में बड़े घोटाले की आशंका

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा में लॉक डाउन के दौरान होमगार्ड की भर्ती पर सवाल उठने लगे हैं। विभाग की तऱफ से इस भर्ती पर पाबंदी लगाई है लेकिन बावजूद इसके प्रदेश में स्वीकृत 14,025 पदों पर पुराने होमगार्डों को हटाकर नये भर्ती करने का खेल जारी रहा। अब इसको लेकर जांच के आदेश दिये गए हैं। बताया जा रहा है कि प3देश में एक साल में सैंकड़ों की संख्या में नये होमगार्ड भर्ती किये गए हैं। मामला कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पास पहुंचने के बाद अब गृह सचिव को पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने हर जिले में हुई भर्ती का रिकॉर्ड तलब किया है। हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से प्रदेश में होमगार्ड भर्ती में धांधली की शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को दी है। जिसके बाद इस भर्ती में फर्जीवाड़े का अंदेशा जताया जा रहा है। इतना ही नहीं इस भर्ती की जांच में कई अधिकारी भी लपेटे में आ सकते हैं। इस वक्त सबसे ज्यादा होम गार्ड हिसार और यमुनानगर में लगे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि 2016 में तत्कालीन डीजी के सेल्वराज ने नई भर्ती पर पाबंदी लगाई थी। एसोसिएशन ने शिकायत में कहा कि अनेक होम गार्ड ऐसे हैं, जिन्हें अधिकारियों के केवल मौखिक आदेशों से अचानक हटा दिया गया। उन्हें कोई सूचना तक नहीं दी गई।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...