सोमवार, 17 अगस्त 2020

हनी सिंह के नए गाने ने मचाया धमाल

मनोज सिंह ठाकुर मुंबई। बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह अपने नए गाने ‘बिल्लो तू आग’ से सबके दिलों पर राज करने के लिए आ गए हैं। यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘बिल्लो तू आग रिलीज हो गया है और यह सॉन्ग यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने का म्यूजिक काफी धमाकेदार है और अपने इस गाने से एक बार फिर हनी सिंह ने अपनी काबिलियत साबित कर दी है। हनी सिंह  का यह गाना भी पार्टी सॉन्ग है, जो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। गाने का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


यो यो हनी सिंह  के नए गाने ‘बिल्लो तू आग को रिलीज होने के एक ही घंटे बाद साढ़े चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना हनी सिंह के फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को टी-सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया है। हनी सिंह के अलावा इस गाने को सिंहस्टा ने अपनी आवाज दी है। गाने को मिहिर गुलाटी ने डायरेक्ट किया है।


बता दें, लॉकडाउन के बीच यो यो हनी सिंह और नेहा कक्कड़  का गाना ‘मॉस्को सूका रिलीज हुआ था, यह सॉन्ग यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। लॉकडाउन के कारण ‘मॉस्को सूका’ का केवल लिरिक्ल वर्जन ही रिलीज हुआ था। हालांकि, गाने के केवल लिरिक्ल वर्जन ने ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...