गुरुवार, 27 अगस्त 2020

दादा ने अपनी पोती से किया दुष्कर्म

मुरादाबाद। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दादा ने अपनी ही ढाई साल की पोती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बहू के मायके में आकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी महिला की शादी कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव में हुई है। महिला इस समय मायके में है। महिला के अनुसार घटना 20 अगस्त की है। उसके ससुर मायके आए थे। आरोप है कि दोपहर करीब ढाई बजे महिला का ससुर उसकी ढाई साल की बेटी को खिलाने के बहाने छत पर ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...