रविवार, 2 अगस्त 2020

चीन की 947 बार घुसपैठ की कोशिश

टोक्यो/बीजिंग/मास्को। चीन और जापान के बीच पूर्वी चीन सागर में द्वीपों को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों में जंग जैसे हालात के बीच पूर्वी चीन सागर में रूस के बढ़ते दखल ने शिंजो आबे सरकार की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। जापानी एयरफोर्स ने देश की दक्षिण-पश्चिम सीमा पर हाईअलर्ट भी घोषित कर दिया है। इस इलाके में स्थित जापानी एयरबेस 24 घंटे हाई अलर्ट पर हैं। जापानी फाइटर पायलट देश की हवाई सीमा की सुरक्षा के लिए लगातार कॉम्बेट एयर पेट्रोलिंग भी कर रहे हैं।
एक साल में 947 बार घुसपैठ
जापानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक साल में उसके एयरस्पेस में 947 बार घुसपैठ की कोशिश हुई। इनमें से घुसपैठ की अधिकतर कोशिशें चीनी एयरफोर्स की तरफ से की गई थी। वहीं, मंत्रालय ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में दोनों देशों के बीच जैसे हालात हैं उसमें घुसपैठ की कोशिशों में भारी इजाफा हो सकता है।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...