बुधवार, 5 अगस्त 2020

अनदेखी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी रहा

अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग में प्रधान सहायक के पदों पर पदोन्नति सूची जारी करने समेत अन्य लंबित प्रकरणों के जल्द समाधान को लेकर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अवकाश लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। भर्ती वर्ष व्यतीत होने के बाद भी पदोन्नति सूची जारी नहीं होने को कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बताया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा प्रशासनिक अधिकारी के पदोन्नति संशोधन के प्रकरणों का भी अविलंब निस्तारण की मांग उठाई गई। धरने पर मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा जगदीश सिंह सोनाल , अर्जुन सिंह नेगी,योगेंद्र सिंह बिष्ट, दीप पांडे, हयात सिंह, योगेश तिवारी, नरेंद्र नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी आदि बैठे।     


त्रिवेंद्र तिवारी     


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...