सोमवार, 31 अगस्त 2020

अलर्टः यूपी में तेजी से फैल रहा है संक्रमण

लखनऊ। यूपी में रविवार को 6233 संक्रमित मरीज मिले हैं। यह प्रदेश में अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। पहली बार आंकड़ा छह हजार पार कर गया है। अब तक 2,25, 632 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। रविवार को 67 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस तरह मृत्यु दर 1.51 फीसदी है। 1,67,543 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसलिए रिकवरी रेट 74.25 फीसदी है।


लखनऊ में सबसे ज्यादा मरीज,कानपुर में सबसे ज्यादा 11 मौतें
प्रदेश में लखनऊ सबसे ज्यादा संक्रमण वाला जिला बनता जा रहा है। यहां 999 नए केस पाए गए हैं। रविवार को लखनऊ में 8मौतें हुईं हैं जबकि प्रदेश भर में सबसे ज्यादा 11 मौतें कानपुर में हुई हैं।


प्रयागराज में 8 और गोरखपुर में चार मौते हुई हैं।


अगस्त में पॉजिटिविटी दर 4.7 फीसदी
प्रदेश में अगस्त में पॉजिटिविटी दर 4.7 फीसदी रही है। इस महीने सबसे ज्यादा कानपुर नगर, लखनऊ, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रही। सबसे कम बागपत, महोबा, हाथरस, संभल और हमीरपुर में रही। इस समय 70 फीसदी पुरुष और 30 फीसदी महिलाएं संक्रमित हैं।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय 54,666 सक्रिय मामलों में 50 फीसदी से ज्यादा 27,364 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 97506 मरीज होम आइसोलेशन सुविधा का फायदा उठा चुके हैं। निजी अस्पतालों में शुल्क देकर 2463 मरीज और एल-1 प्लस की सुविधा वाले होटलों में 256 मरीज भर्ती हैं। पिछले 24 घंटों में 1,39,454 टेस्टिंग हुई है। अब तक 54,90,354 टेस्टिंग हो चुकी हैं। प्रदेश में अब तक 62,809 कोविड हेल्प डेस्क स्थापित हो चुकी हैं। इसके तहत 7 लाख से अधिक लोगों             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...