सोमवार, 27 जुलाई 2020

तिहरे हत्याकांड से थर्राया उत्तर-प्रदेश

कासगंज में 3 लोगों की हत्या कर फरार हुएः बदमाश अखिलेश- प्रदेश की बागडोर अब बदमाशों के हाथ में
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में रविवार को ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया। एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। कासगंज ट्रपल मर्डर पर अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा है। कासगंज में इस ट्रिपल मर्डर की वारदात के पीछे आपसी रंजिश मुख्य वजह मानी जा रही है। वारदात के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए हैं। इस बीच कासगंज में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार की नाकामी पर निशाना साधा है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...