बुधवार, 15 जुलाई 2020

शिक्षक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया

खेडा| नडियाद स्थित एक स्कूल में किशोरी से दुष्कर्म की चौंकाने वाली घटना सामने आई है| गत दिसंबर महीने की इस घटना में प्राइवेट स्कूल का एक शिक्षक 14 साल की किशोरी को वॉशरूम में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया| लंबी खामोशी के बाद किशोरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है|


जानकारी के मुताबिक खेडा जिले की नडियाद स्थित यूरो स्कूल में बतौर शिक्षक सेवारत मनीष पाउल परमार गत दिसंबर 2019 में स्कूल की एक मासूम छात्रा को जबरन लड़कों के वॉशरूम में खींच ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया| बाद में छात्रा को किसी से शिकायत नहीं करने की धमकी भी दी| शिक्षक की हैवानियत डरी किशोरी लंबे समय तक खामोश रही| घटना के बाद लगातार गुमसूम पुत्री को देख परिवार के इसकी वजह पूछने पर उसने आपबीती सुना दी| जिसे सुनकर परिवार के लोग चौंक उठे और नडियाद रूरल पुलिस थाने में मनीष परमार के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया| पुलिस ने मंगलवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है|            


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...