शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

प्रतिबंधित करेंसी के साथ दो गिरफ्तार

आगरा। बीती रात हरीपर्वत थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पुलिस ने बीते गुरुवार देर रात दो लोगों को 32.70 लाख रुपये के प्रतिबंधित हो चुके 500-1000 के नोटों के साथ गिरफ्तार किया। युवकों से लाखों में प्रतिबंधित पुरानी करेंसी बरामद होने से पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को हिरासत में लिया और कानूनी कार्यवाही की। आरोपियों को सात महीने पहले एक बिल्डर ने पुराने नोट देकर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। अब आरोपी नोट बदलवाने के लिए लोगों से संपर्क कर रहे थे। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली और दोनों को पुराने नोटों के साथ पकड़ लिया। दोनों के पास 500-1000 के प्रतिबंधित नोटों की गड्डियां देखकर पुलिस दंग रह गई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी उखर्रा निवासी भाव सिंह और अलबतिया निवासी नीरज तोमर हैं। भाव सिंह पशुपालक है, मूलरूप से फतेहाबाद का रहने वाला है। उसके पिता प्रधान हैं। नीरज एक जूता फैक्टरी में काम करता था। पिछले दिनों लॉकडाउन में नौकरी चली गई। दोनों में काफी समय से परिचय है।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...