बुधवार, 15 जुलाई 2020

फैन्स को पसंद आई, उर्वशी की मस्ती

नीलमणि पाल


मुंबई। उर्वशी रौतेला जल्द ही फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ में नजर आएंगी। फिल्म के लिए एक्ट्रेस को मोटी रकम दी गई है। उर्वशी रौतेला उन एक्ट्रेस में से हैं, जो फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं। उनके वीडियो को काफी व्यूज भी मिलते हैं। उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्वशी रौतेला समुद्र किनारे मस्ती करती नजर आ रही है।


उर्वशी रौतेला का नया अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस समुद्र किनारे स्लो मोशन में दौड़ लगाती नजर आ रही हैं। फैन्स वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. वैसे भी उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया पर भारी भरकम फैन फॉलोइंग है। बीते दिनों खबर आई थी कि वो एक पोस्ट के 5-6 लाख रुपये चार्ज करती हैं।


बता दें कि उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म ‘सिंह साहेब द ग्रेट’ थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद वे ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में भी नजर आई थीं। उर्वशी रौतेला ने ‘हेट स्टोरी 4’ से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन से पहले उर्वशी रौतेला का गाना ‘एक डायमंड दा हार लेदे यार’ रिलीज हुआ था। इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। इससे पहले उर्वशी रौतेला फिल्म ‘पागलपंती’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डी’क्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में दिखाई दिये थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। उर्वशी रौतेला 2014 में हनी सिंह के सॉन्ग ‘लव डोज’ में नजर आई थीं, जिसने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...