बुधवार, 22 जुलाई 2020

पीएम आवास योजना में प्रदर्शित घोटाला

गाजीपुर। आपने घोटाले और मनमानी के साथ दबंगई के मामले बहुत देखे और सुने होगे लेकिन यह मामला अपने आप मे शासन प्रशासन सरकार सबकी नाक का सवाल बन गया है। गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद तहसील इलाके मे स्थित देवली गांव जहां अपात्र ही नही ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला जिसका पहले से पक्का मकान है और हद तो तब हो गयी जब उसने योजना के पैसे से दूसरी मंजिल पर आवास का निर्माण करा दिया है।

देवली मे अनियमितताओ का लगा है अंबार

इस बात की जानकारी होने के बाद पहुची मीडिया की टीम गांव मे दूसरी मंजिल पर बने इस आवास को देखकर दंग रह गयी। इसी तरह 1 दर्जन आवास ऐसे है जिसकी पात्रता तय करने मे घोर अनियमितता करने के साफ संकेत है। शौचालयों के अधूरा निर्माण से सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को भी पलीता लगा है।

हठधर्मिता और लापरवाही से भौचक रह गये जिलाधिकारी

मामले की जानकारी जब मौजूदा जिलाधिकारी ओपी आर्य को दी गयी तो वह हतप्रभ रह गये। हालांकि इस संगीन अपराध का संज्ञान जरूर लिया है। और यह आश्वस्त किया है कि इस मामले को ही नही गांव मे कराये गये सभी विकास कार्यो का संज्ञान लिया जायेगा।

गांव के विकास और अनदेखी के साथ वसूली की होगी जांच

गांव के पात्र अपात्र दोनो, वंचितो ने भी खोला मोर्चा दूसरी तरफ गाव के 100 से अधिक लोगों ने इस बात की लिखित शिकायत व सडक., नाली, खडंजा,मनरेगा से किये गये निर्माण कार्य, शौचालय आवास आदि मे पात्रो व अपात्रों दोनो से वसूली करने के सभी आरोपो की जांच होगी। जाच डीएम के निर्देश पर होगी लेकिन अफसर का नाम सुरक्षा व पारदर्शिता के चलते यूपी पत्रिका सार्वजनिक नही कर रही।

पात्र अपात्र दोनो है वसूली का शिकार वंचितों ने खोला है राज

गांव की रहने वाली विधवा हो या दिव्यांग, पात्र हो या अपात्र जिसने भी अपनी बात प्रधान से करने की कोशिश की तो महिला प्रधान आरती देवी के पति यानि प्रतिनिधि श्रीकांत उर्फ हीरामडी से ही मिलना पडता है। महिला प्रधान कभी गांव मे नही जाती न ही गांव मे कभी खुली बैठक भी नही होती। सारा काम पति ही देखते है।

प्रधान प्रतिनिधि ने बनाया मजाक हुई लाखो की वसूली

सबसे चौकाने वाला आरोप यह है कि ठेर सारे लोग ऐसे है जिनके खाते मे योजना का लाभ व पैसे गये है और उन्होने खुद पैसे प्रधान प्रतिनिधि या उनके द्वारा भेजे गये व्यक्ति को दिये है. कई लोग तो ऐसे है जो पहली किश्त का भुगतान कर दूसरी किश्त का इंतजार कर रहे निर्माण अधूरा है, लेकिन आरोपी ने अपना कमीशन वसूल लिया है और इसी क्रम  मे गांव के सम्पन्न व्यक्ति नदेश्वर साहनी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया. नदेश्वर व उसके परिजन खुद प्रधान प्रतिनिधि को 30 हजार रूपये देने की बात कह रहे है और शिकायत पत्र भी दिया है।              
                                                                                                                                                                     राकेश कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...