गुरुवार, 9 जुलाई 2020

नशामुक्ति के लिए कार्यशाला आयोजित

पलवल को नशामुक्त कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया : डा. ब्रह्मदीप


रतन सिंह चौहान
होडल पलवल। बुधवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस विभाग से साथ मिलकर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक दीपक गहलौत व सिविल सर्जन एवं वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग मधु डागर मनोवैज्ञानिक द्वारा किया गया। कार्यशाला के मुख्य प्रवक्ता सिविल सर्जन व वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ ब्रह्मदीप ङ्क्षसह रहे। कार्यशाला में सभी थाना प्रमुख उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलौत ने पुलिस विभाग के लोगों को बताया कि नशे की तस्करी करने वाले मुजरिमों से जुड़ी चेन को ट्रैक करके मुख्य आरोपी का पता लगाकर सख्त से सख्त कार्यवाही करके ही समाज को नशा मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने कार्यशाला के माध्यम से सभी से अपील की है कि वह पुलिस कार्यवाही में सहयोग करें।
कार्यशाला में डा. ब्रह्मदीप ने नशे के प्रकार, दुष्परिणाम, उनसे बचने के उपाय व पुलिस प्रशासन की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि युवा पीढी किस प्रकार नशे रूपी गाडी में एक बार सवार होकर अपने जीवन का अंत कर लेती है। उन्होंने बताया कि आज के युग में खासकर युवा पीढी में एक स्टेट्स सिम्बल के रूप में उभर रहा है, जिसके लिए युवा पीढी को और हमे जागरूक होने तथा करने की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य को किस प्रकार सामाजिक, शारीरिक व मनोवैज्ञानी रूप से नुकसान पहुंचाता है। सामाजिक रूप से बहिष्कार व्यक्ति को समाज के द्वारा ही नशे से दूर ले जाया जा सकता है। डा. ब्रह्मदीप ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस की थीम बेटर नोलेज फॉर बेटर केयर है। इस थीम का विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक हमे नशे से संबंधित दुष्परिणामो के बारे में पूरी जानकारी नहीं होंगी तब तक हम इस बीमारी को समाज से नहीं निकाल सकते। उन्होंने कहा कि पुलिस 24 घंटे नागरिकों के बीच में रहती है। अगर वह लोगों को जागरूक करे तो लोगों को बड़ी संख्या में नशा मुक्ति की ओर ले जाया जा सकता है। समाज तभी स्वस्थ बन सकता है जब हम सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को कोरोना काल में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने के लिए सराहा।
कार्यशाला में जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डा. दिनेश मलिक ने नशे से जुड़ी काल्पित कथाओं का खंडन करते हुए नशे से जुड़ी सटीक जानकारी से उपस्थिति को अवगत कराया। यह एक इन्ट्रेक्टिव कार्यशाला थी, जिसमे पुलिस प्रशासन ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपने-अपने सवाल रखें, जिनका डा. ब्रह्मदीप सिंह ने बड़े ही सहज व संतोष जनक तरीके से उत्तर दिया। कार्यशाला का समापन सिविल सर्जन व वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ ब्रह्मदीप द्वारा उपस्थित सभी पुलिस जवानों व उपस्थित व्यक्तियों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाकर किया।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...