शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

मिठाई बांट एनकाउंटर की खुशी मनाई

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। राजीव गार्डन 100 फुटा रोड कैंप कार्यालय लोनी भाजपा नेता धर्मेंद्र त्यागी ने विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने पर मिठाई बांटकर खुशियां मनाई और कहा हिस्ट्रीशीटर बदमाश किसी भी धर्म संप्रदाय कहो उसका हमें साथ नहीं देना चाहिए। 9 पुलिसकर्मियों को दर्दनाक मौत के घाट उतार दिया और वह जवान शहीद हो गए अपनी कर्तव्य के पथ पर चलते हुए। राजनीतिक पार्टियों और राजनेताओं का आशीर्वाद प्राप्त था। जिस कारण इतना बड़ा हिस्ट्रीशीटर बना और उसने राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त मंत्री को थाने में घुसकर मार दिया था। कोई गवाही ना होने के कारण कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था जिसके कारण उसके हौसले बढ़ते गए और आज वह इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया।


प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी निवेदन है। प्रदेश में हत्या बलात्कार लूट अपहरण कर्ताओं को भी ढूंढ ढूंढ कर एनकाउंटर में मार गिराने के लिए पुलिस को आजादी दी जाए। तभी प्रदेश में शांति रामराज्य स्थापित होगा जिस देश में राजा और प्रशासन का डर ना हो वहां इस तरह के आतंकवाद नक्सलवाद जैसी घटना को अंजाम देने वाले दुर्दांत पनपते रहेंग। विकास दुबे के पीछे पुलिस के कुछ गद्दार उनका साथ दे रहे थे और कुछ सफेद नकाबपोश चेहरे अपना राजनीतिक संरक्षण देकर अब तक उसे बचाते आ रहे थे। उनका भी चेहरा जनता के सामने आना चाहिए और उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए प्रदेश सरकार से हमारी मांग है। 500000 का जो इनाम घोषित किया था विकास दुबे पर उस पैसे को शहीदों के परिवार को दे देना चाहिए। इस मौके पर मुख्य रूप से सुमित धामा प्रवीण गोस्वामी पंडित सुदामा मनोज विनोद कुमार सतपाल स्वामी शिवचरण भदोरिया आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...