शनिवार, 18 जुलाई 2020

मिनी लॉकडाउन में बडी पुलिस की ज्यादती

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा सप्ताहांत पर लगे लॉकडाउन का गाज़ियाबाद में भी व्यापक असर दिखाई दे रहा है। जिले भर में दुकानें बंद नज़र आ रही हैं।  हालांकि कुछ स्थानों पर पुलिस की जबर्दस्ती की भी सूचना आ रही है।प्रशासन की ओर से अग्निशमन विभाग और नगर निगम के कर्मचारी अलग-अलग टीमें बना कर बाज़ारों और दफ्तरों का सैनिटाइजेशन करा रहे हैं।  नगरायुक्त दिनेश चंद्र अब तक खुद कई वार्डों में जाकर औचक निरीक्षण कर चुके हैं। 


राज नगर एक्सटेंशन, तुराब नगर, दिल्ली गेट, संजय नगर, वैशाली, इंदिरापुरम और शालीमार गार्डन एक्सटेंशन आदि से पुलिस की ज्यादती की भी सूचनाएँ आ रही हैं।  दुकानदारों का कहना है कि पुलिसकर्मी दूध, ब्रेड और अंडे आदि की दुकानें भी जबर्दस्ती बंद करा रहे हैं। दुकानें बंद न करने वाले दुकानदारों को उठाकर ले जाने की धमकी भी दी जा रही है।


कौन सी सेवाएँ हैं प्रतिबंध से बाहर


राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि मिनी-लॉकडाउन से आवश्यक सेवाएँ और वस्तुओं को बाहर रखा हुआ है।  लॉकडाउन के दौरान जो सेवाएँ जारी रहेंगी वे इस प्रकार हैं –



  • जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा, सिर्फ दूध, सब्जी व फल की दुकानें पूर्व की भांति ही खुलेंगी।

  • शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हुआ पूर्ण रूप से लगा यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।

  • शनिवार और रविवार को सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हाट, बाजार, गल्ला मंडी व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

  • सभी स्वास्थ्य सेवाएं व आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

  • आवश्यक व स्वास्थ्य और चिकित्सा संबधी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी व व्यक्ति पर पाबंदी नहीं होगी।

  • इस बार खासतौर से प्रशासन ने आवश्यक सेवा में आने वाली सब्जी, फल व दूध की दुकानों को पूर्व की भांति खोले जाने के निर्देश दिए हैं।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...