गुरुवार, 2 जुलाई 2020

मास्टरबेट करने वाला थाना अध्यक्ष अरेस्ट

महिलाओं के सामने मास्‍टरबेट करने वाला दरोगा गिरफ्तार, नौकरी से बर्खास्त

लखनऊ/देवरिया। महिलाओं के सामने गंदी व अश्लील हरकत करने वाले देवरिया के भटनी थाने के पूर्व थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी दरोगा को पुलिस सेवा से बर्खास्त भी कर दिया है। बता दें कि युवती की तहरीर पर मुकदमा कायम होने के बाद से ही इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बुधवार को एसओजी टीम द्वारा हरैया जनपद बस्ती के पास से अभियुक्त भीष्मपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।गौरतलब है कि महिलाओं के सामने थाने में मस्टरबेट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही युवती की तहरीर पर थाना भटनी में आईपीसी की धारा 354(क)/509/166 मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसके बाद से ही निलम्बित निरीक्षक भीष्मपाल सिंह के फरार हो गया था। जिसके बाद उसके ऊपर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। साथ ही इस निलम्बित निरीक्षक को पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र द्वारा तत्काल प्रभाव से पुलिस सेवा से बर्खास्‍त कर दिया गया है।

पौने तीन मिनट का है वीडियो..

पौने तीन मिनट के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं शिकायत लेकर थाने पहुंची हैं। एक महिला इंस्पेक्टर के बायीं तरफ बैठी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पूर्व की परिचित रही होगी। वहीं, एक महिला सामने बैठी है। वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर भीष्म पाल यादव बायीं तरफ बैठी महिला को अश्लील इशारे करते हुए देखा जा सकता है।

युवती ने कही ये बात

पीड़ित युवती की तहरीर पर भटनी थाने में भीष्मपाल सिंह यादव के खिलाफ धारा 354(क)/509/166 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। युवती की तहरीर के मुताबिक, वह 22 जून को दोपहर में अपनी मां के साथ भूमि विवाद के एक मामले में थाने गई थी। उस वक्त प्रभारी निरीक्षक भटनी भीष्मपाल सिंह यादव अपने कार्यालय में बैठे थे। वह और उसकी मां भूमि विवाद के बारे में प्रभारी निरीक्षक को बता रही थीं। जिसके बाद भीष्मपाल सिंह यादव के द्वारा बैठने के लिए कहने पर दोनों वहां रखी कुर्सी पर बैठ गईं। युवती का आरोप है कि भूमि विवाद के संबंध में बात करते-करते प्रभारी निरीक्षक अश्लील हरकत करने लगे, इस दौरान युवती ने इसका वीडियो बना लिया और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दिखाया। जिसके बाद पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने वीडियो को फारवर्ड कर दिया और वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...