मंगलवार, 28 जुलाई 2020

कोरोनाः देश में पांच लाख सक्रिय मामले

आकांक्षा उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 15 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 47 हजार 704 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 654 लोगों की मौत हुई है। ये मौत की संख्या आज दुनिया में सबसे ज्यादा है। अमेरिका और ब्राजील में भी आज भारत से कम मौतें हुई हैं। अमेरिका और ब्राजील में पिछले 24 घंटे में क्रमश: 577 और 627 मौतें हुई हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अबतक 14 लाख 83 हजार 157 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 33,425 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लाख 52 हजार 743 ठीक भी हुए हैं। चार लाख 96 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। देश में अभी 33.80% एक्टिव केस हैं, 63.92% इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और 2.28% लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,432,549), ब्राजील (2,443,480) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।


आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त करीब 5 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में एक लाख 40 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...