मंगलवार, 14 जुलाई 2020

किशोरी से छेड़खानी के बाद गैंगरेप

बांदा। किशोरी से छेड़खानी और गैंगरेप करने वाले पांचों आरोपियों को कर्नलगंज पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। इनमें एक दरोगा के दो बेटे भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए रेप पीड़िता के कपड़े और ब्लड सैंपल को प्रिजर्व किया है। उनका डीएनए मैच कराया जाएगा।


बांदा की एक किशोरी को उसके फेसबुक फ्रेंड राहुल यादव ने बुलाया और उसे लेकर संगम गया जहां नहाने के दौरान उसके साथियों ने किशोरी से छेड़खानी की। आरोप है कि गुरुवार रात 10 बजे किशोरी को बक्शी बांध पर बुलाया। वहीं उसके चार साथी अमित, विकास दिव्यांशु और हिमांशु भी पहुंच गए। गैंगरेप के आरोपी दिव्यांशु और हिमांशु एक दरोगा के बेटे हैं। किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि पांचों ने उसके साथ गैंगरेप किया। सूचना मिलने पर कर्नलगंज पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्जकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पांचों को नैनी जेल भेज दिया गया। आरोपियों को परिजन नाबालिग बताने में लगे थे लेकिन कोर्ट में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके।            


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...