गुरुवार, 23 जुलाई 2020

जापान की तरफ बढ़ रही किलर सेटेलाइट

मास्को/बीजिंग/टोक्यो। दुनिया जहां कोरोना वायरस के लगातार गंभीर होते खतरे से निपटने में जुटी है, वहीं चीन और रूस अंतरिक्ष में जंग छेड़ने की कोशिश कर रहे हैं। टोक्यो के अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने चीन और रूस की किलर सैटेलाइट को जापानी उपग्रह के पास आते हुए देखा है। जापान ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पेइचिंग और मास्को अंतरिक्ष में सैटेलाइट को डिसेबल करने या नष्ट करने का अभ्यास कर रहे हैं।
जापानी सैटेलाइट के करीब आए चीनी और रूसी सैटेलाइट किलर। जापानी अधिकारी ने कहा कि चीन और रूस के सैटेलाइट जापान की सैन्य सैटेलाइट के काफी करीब आ गए हैं। इस बारे में जापान को अमेरिका ने सूचना दी है, क्योंकि टोक्यो के पास अंतरिक्ष में चीन और रूस की सैटेलाइट्स को ट्रैक करने की क्षमता नहीं है। बताया जाता है कि इन्ही सैटेलाइट्स की मदद से जापान खुफिया सूचनाएं इकठ्ठा करता है।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...