गुरुवार, 2 जुलाई 2020

हरियाणा में 14,943 सक्रिय संक्रमित

चंडीगढ़।  हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज सायं तक 393 नये मामले आने के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 14943 पहुंच गई है। वहीं इनमें से 240 लोगों की मौत हो चुकी है और 10499 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 4202 हैं।


राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 5.65 प्रतिशत, रिकवरी दर 70.27 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.61 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले इस समय कोरोना की चपेट में हैं। राज्य के गुरूग्राम जिले में कोरोना के अब तक सबसे ज्यादा मामले आये हैं। इसके अलावा फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, अम्बाला, पलवल और करनाल में जिलों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरूग्राम में आज कोरोना के 116, फरीदाबाद 165, भिवानी 26, रोहतक 22, करनाल 14, पलवल 10, अम्बाला नौ, नूंह आठ, पानीपत छह, महेंद्रगढ़ पांच, कुरूक्षेत्र और फतेहाबाद चार-चार, यमुनानगर दो, झज्जर और कैथल में एक-एक मामला आया।


राज्य के सोनीपत, हिसार, रेवाड़ी, पंचकूला, जींद, सिरसा और चरखी दादरी जिलों में कोरोना का आज कोई नया मामला नहीं आया। राज्य में अब तक 105344 कोरोना संदिग्धों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 59314 लोगों ने क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 46030 निगरानी में हैं। राज्य में अब तक 269726 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये हैं जिनमें से 249453 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 14941 पॉजिटिव पाये गये हैं जिनमें 10123 पुरूष, 4816 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर है। 5332 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। कुल 14941 पॉजिटिव मरीजों में से 10499 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इस तरह राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 4202 हैं।


राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों और ठीक हुये मरीजों की संख्या गुरूग्राम में 5463(4079), फरीदाबाद 3898(2581), सोनीपत 1208(817), रोहतक 595(533), अम्बाला 328(293), पलवल 328(237), भिवानी 441(177), करनाल 325(211), हिसार 232(161), महेंद्रगढ़ 266(181), झज्जर 262(186), रेवाड़ी 296(96), नूंह 200(162), पानीपत 200(120), कुरूक्षेत्र 129(103), फतेहाबाद 119(90), पंचकूला 112(91), जींद 109(75), सिरसा 108(86), यमुनानगर 103(86), कैथल 106(54) और चरखी दादरी में 78(45) हो गई है। राज्य में कोरोना ने अब तक 240 लोगों की जान ले ली है जिनमें 178 पुरूष और 62 महिलायें हैं। गुरूग्राम में 92, फरीदाबाद में 80, सोनीपत 18, रोहतक और पानीपत सात-सात, करनाल और हिसार छह-छह, रेवाड़ी पांच, जींद और झज्जर चार-चार, अम्बाला, पलवल और भिवानी तीन-तीन तथा महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में एक-एक मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।                महावीर जैन


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...