गुरुवार, 2 जुलाई 2020

घर-घर दस्तक देंगे सपा के सिपाही

केन्द्र व प्रदेश सरकार की नाकामी बताने घर घर दस्तक देंगे अखिलेश के सिपाही


'आह्वान पुस्तिका के माध्यम से भाजपा सरकार की नाकामी बता रहे सपा कार्यकर्ता


तीनों विधान सभा में कोविड 19 के बचाव की जानकारी देने के साथ ज़रुरतमन्दों की सूची बना कर भेजेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जारी की गई तीन पन्नों की आह्वान पुस्तिका के माध्यम से समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय से आज घर घर पहोंच कर लोगों को केन्द्र व प्रदेश की सरकार द्वारा कोरोना महामारी में भी भेद भाव का आरोप लगाते हुए पुस्तिका भेंट कर मोदी और योगी सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवाहन किया गया।निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे चौक महानगर कार्यालय पर जुटे सपा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को पुस्तिका में छपे अखिलेश यादव के आह्वान को पढ़ कर सुनाया गया।शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव शहर पश्चिमी विधान सभा अध्यक्ष विक्रम पटेल और शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मो०ग़ौस को आह्वान पुस्तिका की प्रति देकर घर घर पहुँचाने को रवाना किया गया।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने बताया की आह्वान पुस्तिका में केन्द्र व प्रदेश सरकार की नाकामी और कोविड १९ की महामारी में भी भेद भाव करने का आरोप लगाने के साथ सरकार की विफलताओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को एक प्रारुप हर घर से भरवाने का निर्देश दिया गया जिसमें घर के मुखिया का नाम के साथ कोई कोरोना प्रभावित हो तो उसकी जानकारी और सरकार द्वारा कोई मदद मिली या नहीं मिली इसकी जानकारी सहित अखिलेश यादव के सिपाहीयों द्वारा मदद की गई या नहीं इसकी जानकारी दर्ज करने को कहा गया।आह्वान पुस्तिका वित्रण करने रवाना होने वालों में सै०इफ्तेखार हुसैन,इसरार अन्जुम,महेन्द्र निषाद,योगेश चन्द्र यादव,महबूब उसमानी,अब्दुल समद,मो०ग़ौस,रविन्द्र यादव रवि,सै०मो०अस्करी,मो०शारिक़,रमीज़ अहसन,लालजी यादव,राकेश यादव,मशहद अली खाँ,भोला पाल,संतोष निषाद,अभिमन्यू पटेल,आक़िब जावेद खान,जिज्ञांशू यादव,विजय महतो,अशफाक़ अन्सारी,मो०अली,नौशाद सिद्दीक़ी आदि मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...