गुरुवार, 9 जुलाई 2020

एमपी में अरेस्ट, 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारोपी

नेहा वर्मा


कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात 8 पुलिसकर्मियों की शहादत का मुख्य आरोपी, 5 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्यप्रदेश पुलिस ने गुरुवार सुबह उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने गया था। उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि महाकाल मंदिर जा रहे विकास दुबे को पहचान कर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूंछतांछ कर रही है। वहीं माना जा रहा है कि विकास दुबे ने एनकाउंटर से बचने के लिए सुनियोजित तरीके से यह गिरफ्तारी दी है।


डीएसपी सहित आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद गैंगस्टर विकास दुबे के पीछे यूपी पुलिस हाथ धो कर पड़ी थी। उसके घर को बुलडोजर से ध्वस्त करने के साथ ही लक्जरी गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया गया था। विकास दुबे के साथियों का ढूंढ ढूंढ कर एनकाउंटर किया जा रहा था। उस पर पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। ऐसे में विकास दुबे के बचने की कोई संभावना नहीं दिख रही थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि यूपी पुलिस उसे एनकाउंटर में ढेर कर देगी। पर विकास दुबे अपने शातिर दिमाग से फिलहाल जिंदा पकड़ा गया है। गुरुवार सुबह विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचा। बताया जाता है कि वहां उसने पर्ची कटाने के बाद पहचानपत्र मांगने पर सुरक्षाकर्मियों से विवाद किया। जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की पूंछतांछ में उसने अपनी पहचान उजागर कर दी। इस बारे में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एमपी पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार किया है। कहा कि यह पुलिस की बड़ी कामयाबी है। उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचना दे दी गयी है।                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...