शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

दुष्कर्म की शिकायत पर जिंदा जलाया

भिवानी। यहां एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने नाबालिग लड़की की अश्लील वीडियो बनाई और फिर एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसको ब्लैकमेल करने लगा। एक साल तक युवक लड़की से दुष्कर्म करता रहा। आजिज आकर जब लड़की ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो मामला पुलिस में पहुंचा। इससे गुस्साए युवक व उसके साथी ने गत रात्रि अपने घर के आंगन में सो रही लड़की पर तेल डाला और आग लगा दी। लड़की को चौ. बंसीलाल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआइ ले जाया गया। उपचार के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया।


पुलिस ने एक आरोपित विक्की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपित फरार है। परिजनों द्वारा पुलिस को दी जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के साथ एक साल से दुष्कर्म किया जा रहा था। इस घटना के बाद से सामाजिक और कई महिला संगठनों में गुस्सा बना हुआ है। इस मामले में आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की जा रही थी।


नाबालिग लड़की परिजनों के साथ सदर थाना पुलिस में पहुंची थी


13 जुलाई को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की और उसके परिजन सदर थाना पुलिस के पास पहुंचे थे। कहा कि विक्की और लक्ष्मण ने नाबालिग लड़की की अश्लील वीडियो बनाई और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे। शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपित विक्की को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम


बताया जा रहा है कि पुलिस में शिकायत की रंजिश के चलते ही आरोपितों ने नाबालिग को जिंदा जलाने की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा अभी फरार है। इस मामले में पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


महिला संगठन बोले नाबालिग के साथ न्याय किया जाए


महिला संगठनों ने बताया कि नाबालिग लड़की का अश्लील विडियो बना कर उसको ब्लैकमेल किया गया। इसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया। यह बहुत ही शर्मशार करने वाली घटना है। आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।


आरोपितों में से एक को किया है गिरफ्तार


सदर थाने के प्रभारी श्रीभगवान का कहना है कि नाबालिग को जिंदा जलाने की घटना के मामले में एक आरोपित विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी लड़की के फूफा की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...