सोमवार, 20 जुलाई 2020

धरती के नजदीक से गुजरेगा एस्ट्रॉयड

नई दिल्ली। 24 जुलाई को धरती के नजदीक एक विशालकाय एस्टेरॉयड होगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह एस्टेरॉयड संभावित रूप से खतरनाक हो सकता है। उसके मुताबिक आकार में भी यह पिछले एस्टेरॉयड की तुलना में काफी बड़ा है। इसकी गति भी तेज है।


वैज्ञानिकों के मुताबिक यह एस्टेरॉयड ब्रिटेन के प्रसिद्ध लैंडमार्क- लंदन आई के आकार का कम से कम डेढ़ गुना बड़ा है। उन्हें यह भी आशंका है कि यह लंदन आई की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत बड़ा निकले। लंदन आई 443 मीटर ऊंचा एक व्हील है, वैज्ञानिकों की माने तो इस एस्टेरॉयड के इससे भी बड़ा होने की आशंका है। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने इस एस्टेरॉयड को खतरनाक करार दिया है। उसने चेतावनी दी है कि जिस तरह से यह विशाल क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इसे संभावित खतरे का आंकलन किया जा रहा है। नासा के मुताबिक यह पृथ्वी के लिए एक खतरनाक प्रभाव पैदा कर सकता है। नासा ने इसे एस्टेरॉयडल 2020ND नाम दिया है।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...