रविवार, 19 जुलाई 2020

धनखड़ को बनाया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बना दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने धनखड़ के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। धनखड़ की प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद इस मामले को लेकर कई महीनों से चला आ रहा चर्चाओं का दौर समाप्त हो गया है।


तय हो गया था गुर्जर का नाम- 


हालांकि हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष पद पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का नाम तय कर दिया गया था। लेकिन गुर्जर मंत्री पद छोडऩे के लिए तैयार नहीं हुए थे। इसके चलते उनकी ताजपोशी करने के बावजूद रोक दी गई थी। हालांकि भाजपा के कई बड़े नेताओं ने अपने टवीट के जरिए गुर्जर को अध्यक्ष बनने की बधाई तक दे दी थी। मगर बाद में उस टवीट को अधिकारिक घोषणा ना होने की वजह से डिलीट कर दिया था।


इनके नाम भी थे चर्चाओं में- इसके बाद से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष का मुद्दा पूरे राज्य की राजनीति में गर्माया हुआ था। इस पद पर कैप्टन अभिमन्यु , विधायक महीपाल ढांडा, तत्कालीन अध्यक्ष सुभाष बराला सहित कई नाम चर्चाओं में थे। सीएम मनोहर लाल की इनमें से पहली पसंद सुभाष बराला ही थे। वह चाहते थे कि दोबारा से उन्हें ही अध्यक्ष बना दिया जाए। लेकिन इसके लिए भाजपा नेतृत्व तैयार नहीं था। सीएम की ओर से दूसरा नाम कृष्णपाल गुर्जर का था। लेकिन गुर्जर चाहते थे कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए ही उन्हें अध्यक्ष बना दिया जाए। इसके लिए संभवतय: भाजपा में एक राय नहीं बन पाई। वहीं कैप्टन अभिमन्यु को लेकर भीतर खाने सीएम की सहमति नहीं थी। इसलिए सभी विवादों को दरकिनार करते हुए भाजपा ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के नाम पर मोहर लगा दी है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का पत्र भी दे दिया गया है।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...