शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

भाजपा अध्यक्ष को लेकर पीएम से मीटिंग

राणा ओबराय
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर आज दिल्ली में नरेंद्र मोदी से करी मुलाकात
चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सुबह ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि सीएम की यह मुलाकात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हुई है। यहां पर पीएम मोदी के साथ करीब एक घंटे तक मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल सीधे रोहतक के लिए रवाना हो गए।आपको बता दें कि कल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। वहीं प्रदेश में अध्यक्ष को लेकर अब लगभग नाम तय हो चुका है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद प्रधानमंत्री मोदी से भी विचार विमर्श किया गया है।            


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...