शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

बाढ़ के हालात में हो रहा है सुधार

दिसपुर। असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार (30 जुलाई) को कुछ सुधार हुआ। हालांकि, एक और व्यक्ति की मौत के साथ ही प्रदेश में इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 108 हो गई है। सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र एवं इसकी सहायक नदियों में आई बाढ़ के कारण प्रदेश के 22 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या अब घटकर 12 लाख रह गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार (29 जुलाई) को 21 जिलों में यह संख्या 17 लाख थी।


असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने बाढ़ प्रभावित बरपेटा और बक्सा जिलों का दौरा किया, जहां उफनती नदियों ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार मोरी गांव जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे प्रदेश में इससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 108 हो गई है।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सिसोदिया की हिरासत 26 तक के लिए बढ़ाई

सिसोदिया की हिरासत 26 तक के लिए बढ़ाई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिस...