बुधवार, 22 जुलाई 2020

आधुनिक करण योजनाओं का बजट घटा

सत्यपाल सिंह


रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पक्ष लिखकर उन्होंने कहा कि कुछ वर्षो से पुलिस बल आधुनिकीकरण योजना के माध्यम से प्राप्त होने वाली राशि में निरंतर कमी हो रही है। वर्ष 2013-14 में अनुमोदित प्लान का कुल आकार करीब 56 करोड़ था, जो वर्ष 2019-20 में घटकर 20 करोड़ से भी कम रह गया है।









पुलिस बल आधुनिकीरण योजना राज्य पुलिस बलों की क्षमता को बढ़ाने के लिए एक केन्द्र-प्रायोजित योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस-प्रशासन एवं प्रचालन के लिए आवश्यक कमियों को चिन्हांकित कर उसकी पूर्ति करना है। पिछले कई वर्षो से छग राज्य वामपंथ उग्रवाद समस्या से ग्रसित है। राज्य के 14 जिले नक्सल समस्या से प्रभावित जिले है। जिनमें से 8 जिले अत्यंत प्रभावित है। राज्य में आधारभूत संरचना और आवश्यक संसाधनों जैसे प्रशासकीय भवन, आवासगृहों का निर्माण, शस्त्रादि, वाहन, दूरसंचार, उपकरण, प्रशिक्षण संसाधनों की आवश्यकता है। नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही और राज्य पुलिस का संसाधन आधार विस्तृत करने, अत्याधुनिक बनाये जाने के लिए योजना अंतर्गत राशि आबंटन में वृद्वि किए जाने के लिए छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।             








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...