रविवार, 26 जुलाई 2020

30601 लोगों की मौत, 1287945 संक्रमित

नई दिल्ली। भा 12 लाख 87 हजार रत में कोरोना का कहर जारी है। हर दिन के साथ मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में संक्रमितों की संख्या अब 12 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 12 लाख 87 हजार 945 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 30,601 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 17 हजार 208 लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 49 हजार 310 नए मामले सामने आए और 740 मौतें हुईं।


दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश


कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,169,172), ब्राजील (2,289,951) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।




           



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...