रविवार, 28 जून 2020

यूपी में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से युवक ने दुष्कर्म किया है।


इटावा पुलिस के अनुसार घटना 27 जून रात की है, रात को महिला अपने घर में सो रही थी, इसी दौरान आरोपी ने शराब के नशे में इस संगीन जुर्म को अंजाम दिया, पुलिस ने 80 वर्षीय वृद्धा की फरियाद पर थाना सिविल लाइन में अपराध संख्या 261/ 20, आईपीसी की धारा 452, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने एसओजी इटावा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन को अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया था, केस की छानबीन के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए निरंतर दबिश दी जा रही थी, आखिरकार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू उर्फ सुरजीत पुत्र प्रेम सिंह को आईटीआई चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी ग्राम बुडैल्ला थाना सिविल लाइन का रहने वाला है. पुलिस की ओर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि शराब के नशे में उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।                                      


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...