रविवार, 28 जून 2020

वायरस से 200 देश प्रभावित, कहर जारी


  • कोरोना का पहला मामला पिछले साल 31 दिसंबर को सामने आया, इसके तीन महीने में ही 200 से ज्यादा देशों की लगभग पूरी आबादी वायरस की चपेट में आई

  • दुनिया में संक्रमण के सबसे ज्यादा 25 लाख 52 हजार मामले अमेरिका में सामने आए, यहां मरने वालों की संख्या भी 1 लाख 27 हजार


वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावायरस के एक करोड़ मामले हो गए़। 180 दिन से पूरी दुनिया इसकी गिरफ्त में हैं। इस वायरस के बारे में चीन ने पहली बार 31 दिसंबर को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन को जानकारी दी थी। तब चीन में 54 मामले थे। इसके तीन महीने बाद ही 200 से ज्यादा देशों की लगभग पूरी आबादी इसकी चपेट में आ गई।


महामारी की शुरुआत बेशक चीन से हुई थी, लेकिन आज अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत और ब्रिटेन दुनिया के पांच सबसे संक्रमित देश हैं। इन देशों में संक्रमण के 53% यानी 53 लाख 28 हजार 449 मामले हैं। चीन में रोजाना मिलने वाले कोरोना के मामले 6 मार्च के बाद 100 से कम हो गए। तीन महीने में ही चीन ने करीब-करीब महामारी पर काबू पा लिया। यहां अब तक 83 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं, जबकि केवल 4634 लोगों की ही जान गई है।


67 दिनों में कोरोना के 75 लाख मामले सामने आए, शुरुआती 25 लाख मामले 111 दिन में 
संक्रमण की रफ्तार देखें तो पहले 25 लाख मामले आने में 111 दिन लगे। फिर मात्र 67 दिन में 75 लाख मामले सामने आए। यानी एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले। दुनियाभर में संक्रमण के मामले इतने हैं कि कई देशों की आबादी भी इससे कम है। पूरी दुनिया में 144 देश ऐसे हैं, जिनकी आबादी एक करोड़ से कम है। इसमें इजराइल, यूएई, ऑस्ट्रिया, बेलारूस जैसे देश शामिल हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...