रविवार, 14 जून 2020

उत्तराखंड से मिली है राहत की खबर

 मामचंद शाह
देहरादून। आज उत्तराखंड में कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1816 पहुंच गया है। हालांकि अब तक 1078 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिसे प्रदेश के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।


दोपहर 2:30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश भर से 31 संक्रमित मामले सामने आए हैं। आज आए मामलों में सर्वाधिक देहरादून जनपद से 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से 2 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आई है। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल में भी आज 9 लोगों में कोरोना पाया गया है। हरिद्वार जनपद से 5 मरीज सामने आए हैं। उत्तरकाशी जनपद से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चमोली उधम सिंह नगर एवं नैनीताल जनपद से आज 1-1 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


इस प्रकार आज एक मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया और कुल अब तक 1078 स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार कुल 1816 मरीजों में से एक्टिव मामलों के रूप में विभिन्न अस्पतालों में 705 लोग भर्ती हैं। आज 1019 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 1082 लोगों के सेंपल टेस्ट के लिए भेजा गया। अब तक 37500 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 4661 लोगों को अभी भी अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।


महत्वपूर्ण है कि उत्तराखंड में 59.36% की दर से कोरोना मरीजों की रिकवरी हो रही है उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इन आंकड़ों को प्रदेश के लिए राहत के रूप देखा जा रहा है।  हालांकि दूसरा महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि अब तक प्रदेश के 24 संक्रमित  लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 9 लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...