रविवार, 28 जून 2020

सरकार के खिलाफ सपा ने किया विरोध

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबा। केंद्र सरकार के द्वारा डीजल-पेट्रोल की वे लगाम मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपा और आमजन में आक्रोश को देखते हुए प्रतीकात्मक विरोध कर डीजल पेट्रौल का मूल्य वापस लेने की मांग की। मनमोहन झा गामा सपा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी साहिबाबाद भैस पर बैठकर प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम का आयोजन सपा साहिबाबाद कार्यालय पर पूर्व मीडिया प्रभारी जब्बार मलिक ने किया। विरोध शांति पूर्ण लॉक डाउन का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आह्वान पर जन जन तक सपा सरकार में किए गए जन हित के कार्यो का प्रचार प्रसार किया गया, एवं प्रदेश सरकार की पुलिस द्वारा सपा कार्यकर्ता एवं विपक्ष के लोगो का उत्पीड़न न करे कि मांग की गई।
सांकेतिक विरोध में मुख्य रुप से जब्बार मलिक,अरविंद कठेरिया जिला सचिव,,मज्जू चौधरी पूव॔ सचिव हरीश चन्द्र यादव शोएब अब्बासी अनिल सिरोही आबिद मलिक साजन सिंह विपिन मिश्रा राहुल जयसवाल चंदन कुमार आदि लोग उपस्थिति रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...