बुधवार, 3 जून 2020

सपा नेताओं ने एडीजी से की मुलाकात

पप्पू गंजिया को राजनीतिक मोहरा बनाए जाने पर सपा नेताओं ने एडीजी ज़ोन से करी मुलाक़ात

बृजेश केसरवानी

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी का एक शिष्टमण्डल निर्वतमान ज़िलाध्यक्ष कृष्णमुर्ति सिंह यादव व निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के साथ पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत ज़ोन से मिल कर नैनी के जावेद अहमद उर्फ पप्पू गंजिया जिन पर लगभग 17वर्षों से कोई भी आपराधिक मुक़दमा नहीं है। जिनहे राजनैतिक विद्वेश की भावना से फंसाए जाने का आरोप लगाया।कृष्णमुर्ति सिंह ने बताया भाजपा सरकार में सपाईयों का उत्पीड़न ज़ोर शोर से जारी है।कहा लगभग सत्रह वर्षों से पप्पू गंजिया पर एक भी अपराधिक मुक़दमा पंजीकृत नहीं हुआ।श्री इफ्तेखार ने कहा की भाजपा सरकार और उसके कई दर्जन मंत्रीयों पर सैकड़ो मुक़दमे दर्ज हैं लेकिन उन पर उंगली उठाने वाला कोई नहीं वहीं17वर्षों से साधारण जीवन जी रहे जावेद अहमद उर्फ पप्पू गंजिया को राजनैतिक द्वेशवश फंसाया जा रहा है।नेताद्वय को पुलिस महानिरीक्षक ने आश्वासन दिया की किसी को फर्ज़ी नहीं फंसाया जाएगा। दोष सिद्ध न होने पर छोड़ दिया जाएगा। कृष्णमूर्ति सिंह व इफ्तेखार हुसैन के साथ ज़िला सचिव राकेश यादव व शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्र यादव रवि भी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...