बुधवार, 24 जून 2020

पृथ्वी से टकरा सकता है 'उल्का पिंड'

अंतरिक्ष से धरती की तरफ तेजी से बढ़ रही है मौत! कल पृथ्वी से टकरा सकता है एफिल टॉवर जितना बड़ा उल्का पिंड




जाने 2020 में ऐसा क्या हो गया है कि एक के बाद एक सिर्फ तबाही की खबरें ही सामने आ रही हैं। दुनिया जहां कोरोना से लड़ रही है, वहीं एक के बाद एक ऐसी आपदाएं पृथ्वी पर आ रही हैं कि लोग त्रस्त हो गए हैं। माया कैलेंडर मुताबिक, 21 जून को दुनिया खत्म होने की अफवाह अभी झूठी साबित हुई ही थी कि अब 24 जून को पृथ्वी के नजदीक से विशालकाय उल्कापिंड गिरने की खबर सामने आ रही है। नासा ने कंफर्म किया है कि ये उल्कापिंड 1 हजार 46 फीट बड़ा है। यानी एफिल टावर जितना। इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना काफी कम है। अगर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण उसे खींच लें, तभी कोई अनहोनी हो सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों में एक बार फिर खौफ का माहौल है…


नासा एक विशालकाय उल्कापिंड को ट्रैक कर रहा है, जो एफिल टावर जितना बड़ा है। ये 24 जून को पृथ्वी के पास से गुजरेगा। स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने इसका नाम रॉक 441987 (2010 NY65) रखा है। कहा जा रहा है कि इसका साइज 140 से 319 मीटर तक हो सकता है। नासा ने इसे अपोलो उल्कापिंड कहा है। जो पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरते हैं। साइंटिस्ट्स के मुताबिक  पृथ्वी से इसके टक्कर की उम्मीद काफी कम है। फिर भी वो लगातार इसपर नजर बनाए हुए हैं।


बुधवार को सुबह 11:44 में ये उल्कापिंड पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। ये अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ एक सेकंड में 12.89 किलोमीटर की रफ़्तार से आ रहा है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...