शनिवार, 27 जून 2020

प्लास्टिक से बनी सड़क का उद्घाटन

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम दिन-प्रतिदिन पर्यावरण के प्रति जागरूक होता जा रहा है।  महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त डॉ दिनेश चंद्रा के संयुक्त प्रयासों से शहर की प्लास्टिक वेस्ट का सदुपयोग करने के लिए उससे सड़कें बनाने का जो प्रोजेक्ट शुरू किया गया है आज उसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत पाँचवी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ।


यह सड़क नगर निगम के वार्ड 67 (संजय नगर) में होटल फार्च्यून से शुरू होकर रहिसपुर गाँव मोड़ तक जाएगी।  डबल रोड डेन्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करते हुए महापौर आशा शर्मा ने बताया कि हम भविष्य में भी अधिकतर सड़कों के निर्माण के लिए प्लास्टिक वेस्ट का ही प्र्यओग करेंगे।  उद्घाटन के दौरान महापौर के साथ नगर आयुक्त डॉ दिनेश चन्द्र भी मौजूद रहे।


3,622 किलो प्लास्टिक वेस्ट का हुआ इस्तेमाल


यह सड़क निर्माण अवस्थापना निधि द्वारा स्वीकृत किया गया था जिसकी लागत लगभग 118 लाख है। सड़क की लम्बाई 1500 मीटर तथा चौड़ाई 12 मीटर है।  इस सड़क को बनाने में 3622 किलोग्राम प्लास्टिक वेस्ट का प्रयोग किया गया हैं। गाज़ियाबाद नगर निगम द्वारा गाजियाबाद में यह 5वी सड़क वेस्ट प्लास्टिक से बनाई गई है।


4 वार्डो को प्रभावित करेगी यह सड़क  


इस सड़क के बनने से संजय नगर सेक्टर 23, गुलघर, रहिसपुर गाँव, न्यू फ्रेंड कॉलोनी, एवं अन्य कॉलोनीयों में आने-जाने वाले लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी। पार्षद अजय शर्मा ने महापौर का धन्यवाद प्रकट करते हुए बताया कि यह सड़क लगभग 10 वर्षों से नहीं बनी है। हर बार बस पैच वर्क करा दिया जाता है।  लेकिन महापौर आशा शर्मा के कार्यकाल में यह सड़क पूर्ण रूप से तैयार हो रही है।  इस दौरान पार्षद अजय शर्मा, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन खान, अधिशासी अभियंता देशराज एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...