शुक्रवार, 5 जून 2020

पीएम मोदी ने योगी को दी 'शुभकामनाएं'

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन है. वह उन्होंने 48 वर्ष पूरे कर लिए हैं। जन्मदिन के मौके पर सीएम योगी ने गोरक्षनाथ बाबा को याद करते हुए ट्वीट किया है। वहीं सीएम योगी को जन्मदिन की बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है।


पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि यूपी के मेहनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। राज्य के लोगों के जीवन में बड़ा सुधार आया है। भगवान उन्हें लंबी और स्वस्थ जीवन दे।


उधर सीएम योगी ने ट्वीट कर गोरक्षनाथ बाबा को याद किया है।


उन्होंने लिखा है…


गगन मंडल मैं ऊंधा कूबा तहां अमृत का बासा।


सगुरा होइ सु भरि भरि पीवै निगुरा जाइ पियासा।


गोरखबानी


शिवावतारी गुरु श्री गोरक्षनाथ जी के चरणों में सादर प्रणाम.


नहीं मनाते जन्मदिन


बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ कभी अपना जन्मदिन मनाते नहीं है। वह इस दिन भी अपनी दिनचर्या निभाते हैं। योगी होने के नाते भी वे इन सबसे दूर रहते हैं. दरअसल उत्तर प्रदेश के सीएम होने के साथ ही योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं। आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। ये हिन्दू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं और इनकी छवि एक प्रखर राष्ट्ररवादी नेता की है।


उत्तराखंड में जन्म हुआ


योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ। उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट फॉरेस्ट रेंजर थे। हाल ही में उनके पिता का देहांत हुआ है. उनकी माता का नाम श्रीमती सावित्री देवी है। अपनी माता-पिता की 7 संतानों में 3 बड़ी बहनों और एक बड़े भाई के बाद आदित्यनाथ पांचवें थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...