सोमवार, 15 जून 2020

पीएम की धर्मपत्नी का जन्मदिन मनाया

नैनीताल। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संस्था कोषाध्यक्ष बलराम हालदार सदस्य रितिक साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से संस्था मार्गदर्शिका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन मोदी के 69 वें जन्मदिन पर जशोदा बेन मोदी जी के लंबी आयु के लिए संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में फलदार वृक्षारोपण कर जशोदा बेन मोदी जी का मनाया 69 वाँ जन्मदिन। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार ने संयुक्त रूप से कहा की इस संसार में हर मनुष्य का अपना अपना व्यक्तित्व है। वही मनुष्य की पहचान है कोटि कोटि मनु्ष्यों की भीड़ में भी वह अपने निराले व्यक्तित्व के कारण पहचाना जाता है। यही विशेषता एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शिका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की धर्म पत्नी जशोदाबेन मोदी जी की है। क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री की पत्नी होने के बावजूद भी जशोदा बेन मोदी ने भारतहित कार्य के लिये अपने त्याग तपस्या दृढ़ संकल्प के चलते सामाजिक साधारण जीवन जी रही हैं जिससे जशोदा बेन मोदी जी ने अपने इस सादगी भरे व्यक्तित्व के कारण भारत सहित पूरे विश्व को अपने तरफ आकर्षित किया है और हम सभी भारतवासी जशोदा बेन मोदी जी के दिल से बहुत आभारी है की उन्होंने अपने पति नरेन्द्र मोदी जी को भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए भारत माता को समर्पित कर दिया जो भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए रात दिन जाग जाग कर दिलो जान से भारतहित में कार्य कर रहे हैं यह हम सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात है जिससे यह बात भी साबित होती है की जिस व्यक्ति ने राष्ट्र और समाज के प्रति सेवा करने का अपना लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ता है वही व्यक्ति इतिहास रचता है। आज उन्हीं लोगों के परिणाम स्वरूप उनकी वर्तमान पीढ़ियां निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रही है। वह युवक श्रेष्ठ होता है जो आगे बढ़ने और भारतहित के लिए सब कुछ कर गुजरने का खुली आंखों से सपने देखता है। क्योंकि सुख समृद्धि एवं शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए सच्चरित्र तथा सदाचारी होना ही पहली शर्त है जो उत्कृष्ट विचारों के बिना संभव नहीं है। हमें यह दुर्लभ मानव जीवन किसी भी कीमत पर निरर्थक और उद्देश्यहीन नहीं जाने देना चाहिए लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। केवल अपने सुख की चाह हमें मानव होने के अर्थ से पृथक करती है। मानव होने के नाते जब तक हम सभी दूसरे के दु:ख दर्द में साथ नहीं निभाएंगे तब तक इस जीवन की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी। वैसे तो हमारा परिवार भी समाज की ही एक इकाई है। परन्तु इतने तक ही सीमित रहने से सामाजिकता का उद्देश्य कभी पूरा नहीं हो सकता हमारे जीवन का अर्थ तभी पूरा हो सकेगा जब हम समाज को ही परिवार माने तभी मानवता में ही सज्जानता निहित है जो सदाचार का पहला लक्षण है और मनुष्य की यही एक शाश्वत पूंजी है। इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और नरेन्द्र मोदी जी की धर्मपत्नी जशोदा बेन मोदी जी के भारतहित त्याग तपस्या दृढ़ संकल्प से प्रेरित होकर हमेशा भारतहित में कार्य करती है और आगे भी भारतहित में करती रहेगी।

इस दौरान वृक्षारोपण करने में संस्था उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार रितिक साहू सूरज मिस्त्री सुशील रॉय आदि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...