शुक्रवार, 26 जून 2020

पत्नी के बाद खुद को गोली मारी, 3 मौत

अलीगढ़। अनलाॅक में गुरुवार को सबसे बड़ी घटना हुई। शहर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला पुल के पास बुधवार देर रात एक घर में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई।पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। कुछ देर बाद आवेश में छोटे भाई ने भी अपने को गोली मार खुदकशी कर ली। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह कासामने आ रहा है। अहम बात यह है कि पति शैलेंद्र ने घटना को अंजाम देते हुए वीडियो भी शूट कर लिया और इसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन  शुरू कर दी है।शैलेंद्र अपनी पत्नी पिंकी, छोटे भाई विशाल व माता-पिता के साथ रहता था। पास ही मकान में बड़ा भाई अपनी पत्नी किरण के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे शैलेंद्र, पिंकी व विशाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। शैलेंद्र ने अपनी पत्नी पिंकी को गोली मारी। फिर तुरंत ही खुद को गोली मारकर अपना जीवन समाप्‍त कर लिया। इसके बाद शैलेंद्र के छोटे भाई विशाल ने आवेश में आकर खुदकशी कर ली। मौके से दो तमंचेभी मिले हैं।शैलेंद्र और पिंकी ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। दोनों में झगड़े होते रहते थे। अहम बात यह है कि शैलेंद्र ने अपने फेसबुक अकाउंट से ई-लाइव होकर सुसाइड की बात कही थी। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही हैशैलेंद्र दो बहनों व चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़ी बहन मंजू का कहना है कि उसके पति जयप्रकाश ने दूसरी शादी कर ली है, जो अलग रहने लगा है। इसी को लेकर पूरा घर परेशान रहता था। आरोप है कि जयप्रकाश को लेकर हुई कहासुनी में तीनों ने खुदकशी की है। एसपी क्राइम अरिवंद कुमार का कहना है कि जांच चल रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...