मंगलवार, 30 जून 2020

नाबालिग से 7 माह तक रेप, प्रेग्नेंट

 नाबालिग से रेप, प्रेग्‍नेंट होने पर हुआ खुलासा.

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक किशोर ने एक किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। 16 साल का किशोर 14 वर्ष की किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई महीनों तक रेप करता रहा। मामले की जानकारी परिजनों को तब हुई, जब उन्होंने पेट दर्द होने पर किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि किशोरी कई माह की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। लड़की के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला काकादेव थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाला 16 वर्षीय किशोर 14 साल की किशोरी के घर पर आता जाता था। इसी बीच उसने बहला-फुसलाकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। वह 7 महीने तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा। पिछले दिनों किशोरी के पेट में दर्द हुआ तो परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर की दवा खाने के बाद भी किशोरी को आराम नहीं हुआ तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसपर परिजनों ने किशोरी का अल्ट्रासाउंड करवाया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने पर परिजनों के होश उड़ गए।

आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्‍सो एक्ट में मामला दर्ज..

किशोरी के गर्भवती होने की बात पता चलने के बाद नाबालिग ने बताया कि पिछले 7 महीने से घर में आने वाला किशोर उसके साथ संबंध बना रहा था। परिजनों ने काकादेव थाने में मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित का कहना है कि लड़की के घरवालों ने जो तहरीर दी उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्‍सो एक्ट नें मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग है उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...