बुधवार, 3 जून 2020

मेरठ में फूटा कोरोना बम, 20 नए संक्रमित

मेरठ। कोरोना मरीजों का बढ़ता ग्राफ बता रहा है कि जिले में संक्रमण अनियंत्रित हो चुका है। मंगलवार को 20 नए मरीजों के साथ आंकड़ा 463 पर पहुंच गया। वहीं, ब्रम्हपुरी की महिला की मौत भी हो गई। जिसकी रिपोर्ट में पाजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने भी माना है मरीजों के आंकड़े अभी बढ़ते रहेंगे।सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को 227 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 14 में कोरोना मिला। इसमें युग अस्पताल से छह मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई। अस्पताल को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। पहली बार किसी अस्पताल से इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं। इसमें कृष्णा नगर का 40 साल का व्यक्ति, रजपुरा की 36 साल की महिला, सूरजकुंड आर्यनगर का 30 साल का युवक, भोपाल विहार जयभीमनगर से 18 साल का लड़का, इंचौली उदयपुर का 30 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय हसनपुरकलां माछरा का मरीज पाजिटिव मिला है। अस्पताल के छह लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। उधर, असौड़ा हाउस के एक मरीज के संपर्क में आकर मंगलवार को परिवार के ही छह लोग संक्रमित हो गए। इसमें चार पुरुष, दो महिलाएं हैं। अहमदनगर लखीपुरा के 23 साल के युवक व धनवंतरि अस्पताल में भर्ती कंकरखेड़ा की 50 साल की महिला में कोरोना मिला है। उधर, मेडिकल कालेज में भर्ती पांच लोगों में संक्रमण मिला है, इसके अलावा ब्रह्मपुरी की महिला का आंकड़ा भी मेडिकल ने अपनी रिपोर्ट में नहीं जोड़ा है। दो मरीजों का छह घंटे में भी पता नहीं लगा पाया स्वास्थ्य विभाग, माना जा रहा कि कोरोना संक्रमितों के आंकड़े अभी बढ़ते ही रहेंगे मुजफ्फरनगर के दाल मंडी में महिला पॉजिटिव मिलने के बाद उनके दो बच्चे और पति भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में परिवार के तीन सदस्यों की पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने यह जानकारी दी है। वहीं बुलंदशहर में भी तीन नए केस मिले हैं। औरंगाबाद में मिला कोरोना वायरस केस, संक्रमित युवकों इलाज के लिए जेपी हॉस्पिटल चिता में भर्ती कराया गया है। नगर पंचायत द्वारा पूरे कस्बे को सैनिटाइज किया जा रहा है और युवक के परिवार के सदस्यों को कौन टाइम कर दिया गया है। अब जिले में कोरोना के पॉजिटिव केस की संख्या 133 हो गई है। पॉजीटिव केस मिलने के बाद औरंगाबाद की फल और सब्जी मंडी अग्रिम आदेशों तक बंद कर दी है।वार्ड 29 के कोरोना संक्रमित सफाई कर्मचारी के संपर्क में आने के बाद नगर आयुक्त डॉ. अरविंद चौरसिया का भी स्वास्थ्य विभाग ने सेंपल लिया था। साथ ही वह होम क्वारंटाइन हो गए थे। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...