शनिवार, 20 जून 2020

लोनी क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा

अश्वनी उपाध्याय

गाजियाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया लाखों के विकास कार्यों का उद्घटान, कहा लोनी के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा है प्रतिबद्ध, गिनाई सुशासन के तीन वर्ष की उपलब्धि।शनिवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने लाखों रूपए के विकास कार्यों का संयुक्त रूप से उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इसके तहत वार्ड नम्बर 27 के आदेश नगर पार्ट-बी में लगभग 9 लाख की लागत से हृदयलाल से कांति देवी के मकान तक सड़क निर्माण और नाली निर्माण एवं आदेश नगर पार्ट-ए में 12 लाख की लागत से चिरोड़ी मुख्य मार्ग से लेकर शिव मंदिर तक सड़क मार्ग और जलभराव की दृष्टि से नाली निर्माण कार्य किया गया है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने विकास कार्यो पर खुशी जताते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर जिलाध्यक्ष और विधायक का स्वागत एवं आभार जताया। उद्घटान कार्यक्रम में सभासद विजयपाल, अनिल चौधरी, चाहत राम नेताजी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम कुमार त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी धजय खारी, महेश प्रधान, विजेंदर त्यागी, संदीप पहलवान आदि उपस्थित रहें। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक, गिनाई उपलब्धियां।

विधायक और जिलाध्यक्ष ने विकास कार्यों को समर्पित एवं शिलान्यास  करने के बाद बताया कि  भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य है जिसके तहत पूरे प्रदेश, जनपद और लोनी विधानसभा का सर्वांगीण विकास किया जा सकें। इस दिशा में शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, राशन कार्ड और कानून व्यवस्था में लोग बदलाव स्वंय महसूस कर रहे है।  एक समय में पिछड़ी विधानसभा में गिनी जाने वाली लोनी विधानसभा आज तीव्र गति से विकसित विधानसभा बनने के पथ पर अग्रसित है। यह सब सम्भव हो पाया है स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी और भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के कारण जिनका मूलमंत्र अंत्योदय से भारत उदय है और विकास एवं ज कल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर व्यक्ति तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व पूरे प्रदेश और लोनी ने विकास का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उत्तर प्रदेश जनसंवाद रैली के लिए जिलाध्यक्ष और विधायक ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान कहा सभी रिकॉर्ड तोड़ेंगे गाजियाबाद के कार्यकर्ता।

पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, विधायक नंदकिशोर गुर्जर व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने 21 तारीख को भाजपा के राष्ट्राध्यक्ष जेपी नड्डा की उत्तरप्रदेश जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। पत्रकार वार्ता में कहा लोनी विधायक ने बताया कि लोनी और गाजियाबाद के कार्यकर्ता और आम नागरिक भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास के प्रतिबद्धता पर भरोसा और विश्वास करता है। माननीय राष्ट्राध्यक्ष की वर्चुअल रैली में गाजियाबाद हमेशा की तरह रिकॉर्ड कायम करेगा। वहीं जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल और विधायक ने लोनी नगरपालिका में नामित सदस्यों के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और शपथ लेने वाले सभासदों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी को पूरा भरोसा है कि आप सभी के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाएं और लोनी पालिका क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...