बुधवार, 24 जून 2020

लश्कर के चार आतंकी किए गिरफ्तार

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सोपाेर के अथोरा, चानपोरा, पुथकाह मुकाम समेत विभिन्न जगहों पर तलाश अभियान चलाया। इस दौरान चार आतंकवादियों- इरफान खान, कैसर रहमान, सुहैल अहमद और इरफान मीर को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों ने कबूल किया है कि वे लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे और कई ग्रेनेड एवं अन्य तरह के हमलों में शामिल रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...