गुरुवार, 25 जून 2020

कोरोनाः तोड़े रिकार्ड, तीसरे नंबर पर भारत

अकाशुं उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में आज पहली बार कोरोना संक्रमितों की संख्या एक दिन में 17 हजार के करीब बढ़ी है। लगातार दूसरे दिन 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 16 हजार 922 नए मामले आए और 418 लोगों की मौत हुईं है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 4 लाख 73 हजार 105 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 14,894 की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 71 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।


कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत ने दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,462,554), ब्राजील (1,192,474), रूस (606,881) में हैं। वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।


आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 1 लाख 86 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 62 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...