गुरुवार, 18 जून 2020

कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ी

सन्दीप मिश्रा


रायबरेली। प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत मंजूर किए जाने की सूचना जब रायबरेली जनपथ पहुंची। तो यहां पर भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष द्विवेदी ने इसे भारतीय संविधान की जीत बताया है ।तो वहीं महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को आर्म खिलाकर मुंह मीठा किया और प्रदेश अध्यक्ष कि रिहाई पर खुशियां मनायी। महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारी ऊषा सिंह ने कहा कि
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अदालत से जमानत मिल गयी ।हमारे प्रदेश अध्यक्ष को प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए पार्टी द्वारा 1000 बसें दिए जाने के मामले में धोखाधड़ी के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। महिला कांग्रेसी नेता प्रीता नैथन ने आम के बहाने लोगो का मुँह मीठा कराते हुए कहा कि अजय कुमार लल्लू को गत 19 मई को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस ने लॉकडाउन के कारण अपने घर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सामने 1000 बसें भेजने का प्रस्ताव रखा था जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया था। बसों के दस्तावेजों की जांच में उनमें से कई वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर बेमेल पाए गए थे। इस मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लल्लू को गिरफ्तार किया गया था। जबकि इससे उनका कोई लेना देना नही है। झूठे आरोप लगाकर उनको जेल भेज दिया गया था। जिसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आक्रोशित हैं और आज सत्य की जीत हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...