शुक्रवार, 26 जून 2020

इतिहासः कांग्रेस से ना हुआ भाजपा ने किया

भाजपा ने रचा इतिहास जो 70 साल में न हुआ वो अब हो गया-धर्मेन्द्र देव गुप्ता

 रामपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन के तहत रामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।कार्यालय से गाधी समाधि तक रिक्शा में बाइक रखकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। उसके बाद कार्यकर्ता गाधी प्रतिमा के आगे धरने पर बैठ गए।

इस मौके पर कांग्रेस के राष्टीय सचिव संजय कपूर ने कहा इस संकट के समय केंद्र सरकार ने जनता की जेब काटने का इतिहास रचा हैं डीज़ल अब पेट्रोल के रेट को पार कर चुका हैं। जबकि दुनिया भर में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट हैं। सरकार हर दिन कुछ पैसे बढ़ाती हैं ताकि एक साथ 8 रू या 9 रू की लूट न दिखे महामारी से पैदा हुई आर्थिक तबाही में भी जनता को क्यों परेशान किया जा रहा हैं। केन्द्र सरकार डकैत बनकर जनता को लूट रही हैं कच्चे तेल के दाम जमीन पर और पेट्रोल-डीज़ल के दाम आसमान पर सरकार जनता की जेब पर डकैती डाल कर सरकारी खजाना भरना चाह्ती हैं। जब खजाना भर जाएगा तो सरकार उस खजाने को उधयोगपतियों को बांट दिया जाएगा।

 

ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा केन्द्र की भाजपा सरकार की देश विरोधी नीतियां अब जनता के सामने आ गई हैं। आज भारत में जनता को लूटने का नया तरीका दुनिया भर के सामने आ गया संकट की इस घड़ी में भी जनता को लूटकर अपनी जेब भरने का काम कर रही हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रेहमान खां बब्लू ने कहा ऐसे समय में पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं। जब देश की गरीब जनता महगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही हैं। किसानों को अपनी फसलों की सिचाई के लिए पानी की आवश्यकता हैं तो डीज़ल के दाम बढ़ाकर किसानों के ऊपर भी हमला किया गया हैं। यह आजादी के बाद देश की गरीब जनता पर अब तक का सबसे बड़ा हमला हैं।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, सतनाम सिंह, महेन्द्र यदुवन्शी, नौमान खां, शारिब अली खां, हसीब खां, कश्मीर सिंह, अकरम सुलतानी, शैजी सैफी, मोहसिन बिन मुस्तफा, शकील मंसूरी, सुमित भाटिया, मोहम्मद आरिफ, शाहीन अंसारी, दिव्यांश सिंघल आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...