रविवार, 28 जून 2020

हरियाणाः महिला नेत्रियों में पद की इच्छा

राणा ओबराय
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी होने से महिला नेत्रियों में भी अध्यक्ष पद पाने की जागी इच्छा! सुनीता दुग्गल, प्रतिभा सुमन व कविता जैन भी दौड़ में शामिल
चण्डीगढ़। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर नित नए नामों पर भाजपा आलाकमान मंथन कर रही है। जैसे-जैसे नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर घोषणा करने में देरी हो रही है। वैसे वैसे बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष पद पाने की इच्छा जाग रही है! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पाने में अब भाजपा की महिला नेत्रियां भी पीछे नहीं रही है! मिली जानकारी के अनुसार महिला नेत्रीयां भाजपा आलाकमान तक यह तर्क देकर सन्देश भिजवाने का प्रयास कर रही है कि यदि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष महिला हो सकती है तो भाजपा की भी प्रदेशाध्यक्ष भी महिला होनी चाहिये जो हरियाणा कांग्रेस को पूरी तरह टक्कर दे सके! निजी सुत्रो के अनुसार भाजपा आलाकमान भी तर्क से सहमत होकर हरियाणा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर किसी महिला की नियुक्ति पर विचार करने लगा है? हरियाणा महिला नेत्रियों में इस पद पर मुख्य रूप से तीन के नाम की चर्चा चल पड़ी है। सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल जिन्होने बखुबी से प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाई है। औऱ प्रदेश संगठन औऱ सरकार में उनके विरोधी की संख्या भी कम दिखाई देती है। दूसरा नाम प्रतिभा सुमन का है जो वर्तमान में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्षा है व पूर्व महिला प्रदेशाध्यक्ष भी रही है। तीसरा नाम पूर्व मंत्री कविता जैन का है जो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दावेदार मानी जाती है। यदि आलाकमान ने किसी महिला नेत्री में से किसी को अध्यक्ष बंनाने पर विचार किया तो इन तीनो में से एक पद पाने में कामयाब हो सकती है?


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...