रविवार, 21 जून 2020

हालात अभी और भी खराब होंगे


  • डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉ. टेड्रोस गेब्रेयसेस ने जारी की चेतावनी, कहा- दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीकी देशों में हालात और खराब होंगे

  • उनके मुताबिक- ज्यादातर देशों में अनलॉक के कारण जोखिम बढ़ा, लोग मास्क भी नहीं लगा रहे, सिर्फ 36 देशों में संक्रमण दर में गिरावट


वॉशिंगटन दुनिया के 81 देशों में कोरोनावायरस की दूसरी लहर उठ रही है। इनमें अमेरिका, इजरायल, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ ने यह चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख डॉ. टेड्रोस गेब्रेयसेस ने कहा कि दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीकी देशों में हालात और खराब होंगे।


उन्होंने कहा कि ज्यादातर देशों में अनलॉक के कारण कोरोना का जोखिम बढ़ा है। लोग कोरोना से बचाव के नियमों में कोताही बरत रहे हैं। यहां तक कि मास्क भी ठीक से नहीं लगा रहे हैं। इन देशों में पिछले दो हफ्ते में संक्रमण तेज हुआ है। दुनियाभर में गुरुवार को आए नए मामलों में से करीब आधे अमेरिका में ही थे।


अफ्रीका में 100 दिन में 1 लाख मामले आए हैं। जबकि यहां 19 दिन में ही मामले दोगुना हो गए। दक्षिण अफ्रीका में रोजाना औसतन एक हजार मामले आ रहे हैं। सिर्फ 36 देशों में कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। सभी कोरोना प्रभावित देशों को टेस्ट बढ़ाने चाहिए। संदिग्ध मरीजों के लिए क्वारैंटाइन की अच्छी व्यवस्था हो।


अमेरिका: वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क सिटी में कल से अनलॉक-2 शुरू होगा


अमेरिका के वॉशिंगटन और न्यूयॉर्क सिटी में सोमवार से अनलॉक-2 शुरू हो जाएगा। इससे न्यूयॉर्क सिटी में सैलून और अन्य दुकानें खुल जाएंगी। आउट डोर डिनर किया जा सकेगा। मेयर बिल डे ब्लासियो ने कहा कि शहर की सीमाएं भी खोलने की तैयारी की जा रही है। वॉशिंगटन में अनलॉक-2 में रेस्तरां, गैर जरूरी रिटेल स्टोर्स खुलेंगे। धार्मिक स्थलों पर 100 लोग जमा हो सकेंगे। अमेरिका में कोरोना के अब तक 22,98,108 मामले आए हैं जबकि 1,21,424 मौतें हुई हैं।


दुनिया: जिम्बाब्वे में मास्क घोटाला, अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास संक्रमित


जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्री ओबादिया मोयो को मास्क घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। सरकार ने यहां एक कंपनी को मास्क का ठेका दिया था। कंपनी सरकार को एक मास्क 2125 रुपए में बेच रही थी, जो कि औसत कीमत से बहुत ज्यादा है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास के 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें ज्यादातर सुरक्षाकर्मी हैं। अफगानिस्तान में कुल 28,424 मामले हैं। जबकि 569 मौतें हुई हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...