सीढ़ी से गिर कर 6 वर्षीय मासूम बच्चा घायल
सुनील पुरी
बिंदकी फतेहपुर। सीडी से गिरकर 6 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर घायल हो गया जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया काफी देर चले उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधार हुआ तो परिजन वापस घर ले गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव निवासी सुभाष कुमार का 6 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार अपने घर की सीडी से अचानक नीचे गिर गया। बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी तो परिजन उसकी ओर दौड़े खून से लथपथ बच्चे को देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। घायल बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। काफी देर चले उपचार के बाद बच्चे की हालत में थोड़ा सुधार हुआ तो परिजन वापस घर ले गए। इस मामले में सुभाष ने बताया कि उनका बच्चा शिर्डी में बैठा था। अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया जिससे उसके सिर और नाक में गंभीर चोट आई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.