बुधवार, 3 जून 2020

दो प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा

अब होगी हरियाणा औऱ हिमाचल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की शीघ्र घोषणा

राणा ओबराय

चण्डीगढ़। भाजपा आलाकमान करोना वायरस के चलते हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने में पहले ही देरी कर चुका है। क्योकि वर्तमान अध्यक्ष का समय बहुत पहले ही पूरा हो चुका है। परंतु जैसे-जैसे देश और प्रदेश सामान्य गतिविधियों में हिस्सा लेने लगा है तो राजनीति कैसे पीछे रह सकती है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने बीते कल तीन प्रदेश अध्यक्ष को बदल कर संकेत दे दिए हैं की हरियाणा और हिमाचल में भी शीघ्र ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी। हरियाणा भाजपा में यूं तो अनेकों प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार हैं परंतु मुख्य रूप से मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने विश्वासपात्र वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद संजय भाटिया व नायाब सैनी में से किसी एक को अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाना चाहते हैं। परंतु यदि जातिवाद औऱ तुजुर्बे की बात की जाए तो पूर्वमंत्री रामबिलास शर्मा, ओमप्रकाश धनखड़, कैप्टन अभिमन्यु पर आलाकमान भरोसा कर सकता है। यदि आलाकमान अनुसूचित जाति में से किसी को अध्यक्ष पद सौंपने की सोचता है तो कृष्ण बेदी मुख्यमंत्री और पार्टी की पहली पसंद होंगे। परन्तु हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पद के लिए संघ की पहली पसंद पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी भी हो सकते हैं। इतना तो तय माना जा रहा है कुछ ही दिन में भाजपा आलाकमान हरियाणा व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष कर ही देगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...