सोमवार, 29 जून 2020

आयुर्वेद से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

इस समय इम्यूनिटी बढ़ाने की बातें की जा रही हैं जिससे वायरस, फ्लू और आम सर्दी-खांसी से बचा जा सके। इम्यूनिटी के लिए आयुर्वेदिक पर लोग ज्यादा विश्वास करते हैं क्योंकि इम्यूनिटी बढ़ाने हर्ब्स कारगर हो सकती हैं। हमारे आसपास ऐसी कई औषधियां हैं जिनका आयुर्वेद में काफी इस्तेमाल किया जाता है।


ये न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकती हैं बल्कि हमें एंटॉ ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेट्री गुए भी प्रदान कर सकती हैं। इन्हीं में से एक ही तुलसी। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तुलसी को काफी फायदेमंद माना जाता है। तुलसी में कई तरह के गुण होते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाती है।इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तुलसी का सेवन करने के तरीके कई हैं। साथ ही दूध (Milk) को भी इम्यूनिटी के एक प्रमुख पेय माना जाता है। दूध में कुछ चीजें मिलाकर इसका सेवन करने की भी सलाह दी जा रही है। तुलसी के फायदे कई हैं। साथ दूध भी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। लेकिन क्या दूध और तुलसी का सेवन एक साथ किया जा सकता है। क्या इन दोनों का संयोजन हानिकारक हो सकता है? यहां जानें हर सवाल का जवाब…


रात को सोने से पहले एक गिलास दूध पीन के फायदे
दूध को किसी भी समय पीना सेहत के लिए काफी लाभदायक है. लेकिन अगर आप दूध को रात के समय पीते हैं तो यह न सिर्फ आपको एक अच्छी नींद दिला सकता है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी दे सकता है। अगर आप दूध में कुछ चीजें मिलाकर इसका सेवन करते हैं जैसे हल्दी, केसर आदि तो दूध की शक्ति और भी बढ़ सकती है। ऐसे में दूध का रोजाना रात को सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दूध आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।




तुलसी भी है कई गुणों से भरपूर
तुलसी ज्यादातर भारतीयों के घर में आसानी से मिल जाती है। तुलसी के बीज, पत्ते दोनों का औषधियों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए भी तुलसी का इस्तेमाल करने की बातें सामने आई हैं। तुलसी में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इससे आपका दिल स्वस्थ रहता है। यह सांस से जुडी बीमारियों से लड़ने में भी मदद कर सकती है। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इस समय दूध और तुलसी के सेवन के कई तरीके बताए जा रहे हैं। दोनों जरूर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने में भी काफी योगदान दे सकते हैं। लेकिन क्या दोनों का सेवन एक साथ किया जा सकता है। तुलसी में मौजूद तीखेपन के कारण, इसे दूध के साथ लेने से बचना चाहिए। दूध के साथ तुलसी का सेवन स्वास्थ्य के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। दोनों प्रकृति में अलग है। तुलसी को दूध के साथ लेने पर शरीर में गड़बड़ हो सकती है। दूध के साथ तुलसी लेने से दूध एसिडिक हो सकता है। हालाकि ऐसा कोई अध्ययन अभी तक नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...